{"_id":"6794862d9ad24d759f094b97","slug":"video-children-gave-a-wonderful-cultural-presentation-in-shilp-haat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शिल्प हाट में बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शिल्प हाट में बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:05 PM IST
नोएडा सेक्टर 33 स्थित शिल्प हाट में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन किया गया। इसमें सेक्टर 12 के राजकीय इंटर कॉलेज और सेक्टर 51 के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामाज्ञा स्कूल समेत अन्य कई स्कूलों और कॉलेजों ने हिस्सा लिया। विकास और विरासत की ओर अग्रसर यूपी के 75 वर्ष पूरे होने पर यह कार्यक्रम हुआ। इसके द्वारा जिले भर के शिल्प, कला, संस्कृति और प्रगति का अद्भुत उत्सव देखने को मिला।
सेक्टर 51 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर बेटा-बेटी एक समान गानें पर शानदार ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य दीपा भाटी मौजूद रहीं। बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त लोक गीत का प्रदर्शन छात्राओं ने पूरे उत्साह से किया। साथ ही इस मौके पर राष्ट्रीय खेल विजेता के 25 छात्र-छात्राओं को स्पोर्टस ट्रेक सूट देकर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।