Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Demonstration at the Collectorate demanding action against those who incited the student to commit suicide
{"_id":"687e464e6d9fe7766d004449","slug":"video-demonstration-at-the-collectorate-demanding-action-against-those-who-incited-the-student-to-commit-suicide-2025-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 07:23 PM IST
Link Copied
शारदा विश्वविद्यालय में बीडीएस की छात्रा की आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्रों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन किया। सभी ने मांग कि विश्वविद्यालय के आरोपी प्रोफेसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कार्रवाई नहीं होने पर नॉलेज गेट पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। वहीं, नॉलेज पार्क-3 गोल चक्कर के पास होने वाला प्रदर्शन को छात्रों ने स्थगित कर दिया। प्रदर्शन का आह्वान करने वाले छात्र संगठन से जुड़े छात्र शाम तक गोल चक्कर पर नहीं पहुंचे। अधिवक्ता पवन भाटी ने कहा गुरुग्राम की रहने वाली ज्योति शर्मा, एक हफ्ते से लगातार प्रताड़ित की जा रही थी। उसे फर्जी हस्ताक्षर के आरोप में लेकर बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके पिता द्वारा विश्वविद्यालय जाकर माफी मांगने के बाद भी उत्पीड़न जारी रहा। इससे परेशान होकर, उसने आत्महत्या कर ली। हक की मांग करने वाले लोगों के खिलाफ लाठी चार्ज की गई। अगर न्याय नहीं होता है तो छात्र पेट्रोल और डीजल छिड़क कर आत्महत्या करने का काम करेंगे। प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि सरकार क इस मामले की मैजिस्ट्रेट जांच करानी चाहिए। इस दौरान नीरज भाटी, विशाल नागर, सचिन भाटी, प्रिंस भाटी, मोहित भाटी, अमित, केके भाटी, रवि, नरेश, जयन्त भाटी, रोहित, सौरभ भाटी, कर्मवीर व दर्जनों कॉलेज के छात्र उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।