{"_id":"687df3bb65d4ff5d8b02a9ed","slug":"video-kagarasa-parathasha-athhayakashha-ajaya-raya-na-malna-sajajatha-namana-sa-malkata-kara-jana-unaka-hal-2025-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मौलाना सज्जाद नोमानी से मुलाकात कर जाना उनका हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मौलाना सज्जाद नोमानी से मुलाकात कर जाना उनका हाल
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को लखनऊ में मौलाना सज्जाद नोमानी से उनके आवास पर मुलाकात की। उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया।
दरअसल, मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खलील उर रहमान सज्जाद नोमानी काफी दिन से बीमार हैं। वह बेड रेस्ट पर चल रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सोमवार की सुबह मौलाना नोमानी के मुंशी पुलिया स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने नोमानी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने मौलाना नोमानी के परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की।
मौलाना खलील उर रहमान सज्जाद नोमानी को इस्लामी शिक्षा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। इस मौके पर अजय राय ने कहा कि मौलाना सज्जाद नोमानी हमारे समाज के एक सम्मानित व्यक्ति हैं। उनके अस्वस्थ होने की खबर सुनकर दुख हुआ। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।