{"_id":"67a89038a06c450cf206b977","slug":"video-fire-broke-out-in-moving-car-near-supertech-roundabout-in-greater-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्रेटर नोएडा के सुपरटेक गोल चक्कर के पास चलती कार में लगी आग, चालक सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्रेटर नोएडा के सुपरटेक गोल चक्कर के पास चलती कार में लगी आग, चालक सुरक्षित
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 04:53 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रोन-1ए के पास सुपरटेक गोल चक्कर से डाढ़ा की ओर जा रही एक टाटा हैरियर ( यूपी16 सीडी0449) डीजल कार में शुक्रवार रात करीब 9:27 बजे अचानक आग लग गई। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची और एक दमकल गाड़ी की मदद से आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गाड़ी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही कोई व्यक्ति वाहन में फंसा था। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगते ही चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से आग को समय रहते बुझा दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।