{"_id":"6749ae60c193b554b70ccbe4","slug":"video-gautam-budh-nagar-civil-and-criminal-bar-elections-can-be-held-on-december-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 21 दिसंबर को हो सकते हैं गौतमबुद्ध नगर दीवानी एवं फौजदारी बार चुनाव, बैठक में पारित हुआ जरूरी प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 21 दिसंबर को हो सकते हैं गौतमबुद्ध नगर दीवानी एवं फौजदारी बार चुनाव, बैठक में पारित हुआ जरूरी प्रस्ताव
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 05:36 PM IST
जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर का चुनाव कराने के लिए शुक्रवार को एल्डर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची तैयार करने के साथ मतदान कराने के लिए जरूरी प्रस्ताव पारित किया गया। एल्डर कमेटी ने 21 दिसंबर को बार का चुनाव कराने का सुझाव दिया है।
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष जगदीश नागर का कहना है कि बार की ओर से चार दिसंबर तक मतदाता सूची एल्डर कमेटी को सौंप दी जाएगी। इससे पहले तीन दिसंबर तक मतदाता सूची में जो गड़बड़ी होंगी उसे सही किया जाएगा। इसके बाद 16 दिसंबर को नामांकन की प्रक्रिया होगी। 17 दिसंबर को तीन बजे तक बार का चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले जा सकेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। फिर 21 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक मतदाता होगा। मतदान की प्रकिया बार एसोसिएशन के बैलेट पेपर से कराएं जाएंगे। मतदान के दौरान मोबाइल को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रखा जाएगा। मतदाता अपने साथ मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। अगर कोई मतदाता धोखे से भी मतदान के दौरान अपने साथ मोबाइल ले गया तो उसका मत रद किया जाएगा। मतदान के करीब आधे घंटे बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।