{"_id":"6749513f7ef51d745800260b","slug":"video-hasara-nagara-nagama-ka-tama-sa-hathapaii-kara-pasha-chhaugdhavana-val-tha-aarapa-garafatara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार नगर निगम की टीम से हाथापाई कर पशु छुड़वाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार नगर निगम की टीम से हाथापाई कर पशु छुड़वाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हिसार नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम से हाथापाई व गाली गलौज कर पशु छुड़वाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उधर वीरवार को पशु पकड़ने के अभियान के दौरान एक निगम कर्मचारी घायल हो गया। यही नहीं चिकित्सकों को उसकी आधी अंगुली काटनी पड़ी।
पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में निगम प्रशासन की तरफ से बताया गया था कि 18 नवंबर को नगर निगम की तरफ से पुरानी सब्जी मंडी चौक से डबड फाटक रोड और ढाणी बड़वाली में बेसहारा पशु पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान निगम की टीम 9 गायों को पकड़ चुकी थी। उस समय ढाणी बड़वाली में एक बाइक व एक स्कूटर ने आकर पशु पकड़ने वाली गाड़ी का रास्ता रोक लिया।
इन वाहनों पर सवार पशुपालक राजकुमार गौरसी, रोहित गौरसी व जतिन ने निगम के कर्मचारी श्याम सुंदर, रोहित, शिवाजी व कुलदीप के साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई की। साथ ही निगम की टीम को तेजधार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए एसआई राजकुमार सैनी व एसपीओ राजेश के सामने ही निगम की पशु पकड़ने वाली गाड़ी से जबरदस्ती 2 से 3 गाय उतार ली।
जाते समय पशुपालक निगम कर्मचारियों को भविष्य में अंजाम भुगतने और भविष्य में उनकी गाय पकड़ने पर जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही निगम कर्मचारी रोहित व कुलदीप को जातिसूचक गालियां निकाल थप्पड़ भी मारा। इस मामले में एचटीएम थाना पुलिस ने वीरवार को आरोपी ढाणी श्याम लाल निवासी राज कुमार और रोहित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जतिन अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।