{"_id":"6a52499380034c0ce00b7e4c","slug":"video-grand-jagannath-yatra-to-be-taken-out-from-iskcon-in-noida-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: इस्कॉन से निकलेगी भव्य जगन्नाथ यात्रा, विदेशी भक्त भी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: इस्कॉन से निकलेगी भव्य जगन्नाथ यात्रा, विदेशी भक्त भी होंगे शामिल
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 07:18 PM IST
Link Copied
नोएडा में इस्कॉन बृहस्पतिवार को भगवान् जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन करने जा रहा है। जगन्नाथ रथ यात्रा शाम 4 बजे सेक्टर 18 स्थित गुरुद्वारे से प्रारम्भ होगी जो अट्टा मार्केट, सब मॉल, डी एम चौक, स्टेडियम, चौड़ा चौक व अडोब चौक होते हुए शाम 7 बजे इस्कॉन नोएडा मंदिर पहुंचेगी।
रथयात्रा आरम्भ होने से पहले भगवान को 56 भोग अर्पित किये जायेंगे व महा आरती भी की जाएगी। पूरे रास्ते में मधुर कीर्तन व प्रसाद वितरण होगा। रथ यात्रा के समापन पर सांय 7 बजे इस्कॉन नोएडा मंदिर में सभी को डिनर प्रसाद वितरित किया जाएगा।
इस वर्ष इस्कॉन अपने स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस उपलक्ष्य में इस बार आयोजित होने वाली रथ यात्रा में अमेरिका, कनाडा, रूस, फ्रांस एवं ऑस्ट्रेलिया इत्यादि देशों से कईं भक्तों के सम्मिलित होने की आशा है।
इस रथयात्रा में गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा व नोएडा के विधायक पंकज सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमन्त्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त इस रथयात्रा में देश विदेश के लगभग 6000 भक्तों के सम्मिलित होने की आशा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।