Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Roadways bus hits motorcycle in Fatehabad; in-laws returning from Kirmara Dham injured, daughter-in-law dies
{"_id":"6a51f575f3a7492f2803debc","slug":"video-roadways-bus-hits-motorcycle-in-fatehabad-in-laws-returning-from-kirmara-dham-injured-daughter-in-law-dies-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में रोडवेज ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किरमारा धाम से लौट रहे सास-ससुर घायल; बहू की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में रोडवेज ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किरमारा धाम से लौट रहे सास-ससुर घायल; बहू की मौत
गांव धांगड़ के पास शनिवार दोपहर को बस और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस टक्कर में गांव भोडिया खेड़ा निवासी बहू की मौत हो गई, जबकि उसके सास-ससुर घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया।
यहां से घायल ससुर को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया जबकि सास को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। ससुर को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों में गांव भोडिया खेड़ा निवासी दलीप और कमला है। दुर्घटना में बहू कविता की मौत हुई है।
घायल दलीप ने बताया कि शनिवार सुबह मोटरसाइकिल पर पत्नी और बहू के साथ किरमारा स्थित धाम में गए थे। जब वापस लौट रहे थे गांव धांगड़ के पुल के पास मोटरसाइकिल को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन घायल हो गए।
राहगीरों ने एंबुलेंस कंट्रोल रूम में सूचना दी। तीनों को नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पर बहू कविता को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।