Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Juvenile accused of murdering a Kabaddi player in Fatehabad's Ratia included in the investigation; scissors recovered.
{"_id":"6a51d727573a3822f9069251","slug":"video-juvenile-accused-of-murdering-a-kabaddi-player-in-fatehabads-ratia-included-in-the-investigation-scissors-recovered-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के रतिया में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के आरोपी नाबालिग को किया शामिल जांच, कैंची बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के रतिया में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के आरोपी नाबालिग को किया शामिल जांच, कैंची बरामद
थाना सदर रतिया पुलिस ने कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के मामले में आरोपी नाबालिग को जांच में शामिल किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त नुकीली कैंची भी बरामद कर ली है।
थाना सदर रतिया में वीरवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
थाना सदर रतिया के प्रभारी उपनिरीक्षक शिशपाल ने बताया कि 09 जुलाई 2026 को शाम करीब 7:30 बजे अरमान गांव के चौक में पेटीज खाने गया था। वहां उसकी एक नाबालिग लड़के से कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान नाबालिग अपने पिता जरनैल सिंह की दुकान से नुकीली कैंची ले आया। उसने अरमान की छाती पर हमला कर दिया।
घायल अरमान को नागरिक अस्पताल रतिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक अरमान एक प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी था। आरोपी नाबालिग भी कबड्डी खेलता था। दोनों के बीच खेल को लेकर आपसी प्रतिस्पर्धा और द्वेष था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने कथित रूप से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।