Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Suspended Sarpanch involved in the murder of a former Sarpanch from Fatehabad arrested; Creta car recovered.
{"_id":"6a51fdeba5f52212bd0b8683","slug":"video-suspended-sarpanch-involved-in-the-murder-of-a-former-sarpanch-from-fatehabad-arrested-creta-car-recovered-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के पूर्व सरपंच हत्याकांड में शामिल निलंबित सरपंच भी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के पूर्व सरपंच हत्याकांड में शामिल निलंबित सरपंच भी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद
गांव खाराखेड़ी में पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी हत्याकांड में पुलिस ने चौथे आरोपी निलंबित सरपंच संजय को भी गिरफ्तार कर लिया है। पहले पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में पुलिस वारदात में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार भी बरामद की है। आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को पुलिस फोर्स के साथ आरोपियों का मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर पहुंची।
थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद राय ने बताया कि मामले में आरोपी हमलावर विनोद गोदारा, विक्रम तथा जिलेसिंह उर्फ सेठी निवासी गांव खाराखेड़ी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक 12 बोर बंदूक, एक देशी पिस्तौल तथा 12 बोर के पांच कारतूस बरामद किए गए थे। तीनों आरोपियों के पुलिस रिमांड के दौरान ही शुक्रवार को चौथे आरोपी संजय निवासी गांव खाराखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी गांव खाराखेड़ी का सरपंच है जो कि निलंबित हो चुका है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त क्रेटा कार भी बरामद कर ली गई है। बता दें कि 4 जुलाई 2026 को गांव खाराखेड़ी स्थित रंगला पंजाब तड़का ढाबा के पास पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक भतीजे सौरभ के ब्यान पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।