{"_id":"6a51f56512a5b40bf30e7891","slug":"video-nahan-electricity-board-pensioners-in-the-65-69-age-group-demand-arrears-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: बिजली बोर्ड के 65 से 69 आयु वर्ग के पेंशनरों ने मांगा एरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: बिजली बोर्ड के 65 से 69 आयु वर्ग के पेंशनरों ने मांगा एरियर
एचबीएसईबी पेंशनर संघ की नाहन यूनिट से सरकार और बिजली बोर्ड प्रबंधन से बिजली बोर्ड के पेंशनरों को बकाया एरियर शीघ्र जारी करने की मांग की है। संगठन की बैठक शमशेर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। जबकि कार्यवाही का संचालन महासचिव कमलेश पुंडीर ने किया। बैठक में सबसे पहले 65 से अधिक आयु के पेंशनरों को एरियर जारी करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया गया। संगठन ने मांग की कि बिजली बोर्ड के वे पेंशनर जो कि 6 5 से 69 आयु वर्ग के हैं, उनको भी शीघ्र एरियर जारी किया जाए। महासचिव कमलेश पुंडीर कहा कि प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि कर्मचारियों की संख्या निरंतर घट रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 35 लाख उपभोक्ता हैं, जबकि कर्मचारी महज 13500 रह गए हैं। बैठक में हर महीने हादसे में तकनीकी कर्मचारियों की मौत पर भी चिंता व्यक्त की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।