{"_id":"6a5b5cf500467c5fd609d8ee","slug":"video-greater-noida-bisrakh-police-bust-bike-lifting-gang-two-cunning-thieves-arrested-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: आठ बाइकों के साथ दो शातिर पकड़े, दिल्ली-NCR में मचा रखा था आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: आठ बाइकों के साथ दो शातिर पकड़े, दिल्ली-NCR में मचा रखा था आतंक
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 04:31 PM IST
Link Copied
बिसरख थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए शनिवार को दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। बरामद की गई बाइक दिल्ली, नोएडा और गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बिसरख थाना प्रभारी ने विशेष टीम का गठन किया था। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य गौर सिटी-2 स्थित 10वीं एवेन्यू की सर्विस रोड पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुशलवीर और सनी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली-एनसीआर और गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न इलाकों से कई मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की कुल आठ मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इनमें हीरो स्प्लेंडर, हीरो पैशन प्रो, होंडा लिवो और टीवीएस अपाचे जैसी मोटरसाइकिलें शामिल हैं। बरामद वाहनों में कुछ दिल्ली और कुछ गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित पाई गईं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और आवासीय सोसायटियों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद वे वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखते थे, ताकि पुलिस को उन तक पहुंचने में कठिनाई हो। बाद में इन वाहनों को कम कीमत पर बेचने या उनके पुर्जे अलग-अलग कर ठिकाने लगाने की तैयारी की जाती थी। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा चोरी की अन्य घटनाओं में इनकी क्या भूमिका रही है। गिरफ्तार आरोपी कुशलवीर मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रह रहा था। उसके खिलाफ पहले भी गाजियाबाद, बिसरख और दिल्ली में वाहन चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरा आरोपी सनी बिसरख का निवासी है और उसके खिलाफ भी वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। दोनों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस उनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। आरोपियों के पास से बरामदगी में एक अवैध चाकू के अलावा आठ मोटरसाइकिलें शामिल हैं। इनमें दिल्ली और उत्तर प्रदेश नंबर की कई बाइक हैं, जिनकी चोरी के संबंध में अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इन सभी वाहनों के वास्तविक मालिकों से संपर्क कर उन्हें वाहन सुपुर्द करने की प्रक्रिया भी पूरी कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।