Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
VIDEO : Mega-Geology Conference and Exhibition GEO India-2024 organized at India Expo Mart, Greater Noida
{"_id":"67374d8e558df7e7b204de47","slug":"video-mega-geology-conference-and-exhibition-geo-india-2024-organized-at-india-expo-mart-greater-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 'ऊर्जा चाहिए साथ ही साफ पर्यावरण भी...', जीईओ इंडिया-2024 में हो रहा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 'ऊर्जा चाहिए साथ ही साफ पर्यावरण भी...', जीईओ इंडिया-2024 में हो रहा मंथन
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 07:03 PM IST
Link Copied
एसोसिएशन ऑफ पेट्रोलियम जियोलॉजिस्ट (एपीजी) इंडिया द्वारा ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित मेगा-भूविज्ञान सम्मेलन और प्रदर्शनी जीईओ इंडिया-2024 का शुक्रवार को शुभारंभ केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया। हुआ। 15 से 17 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों, ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जाने वाले उपायों पर चर्चा की जा रही है। प्रदर्शनी में आए जीओ वैज्ञानिक उमंग नागपाल ने बताया कि ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) अभी रिन्यूएबल एनर्जी के जरिए 190 मेगावाट तक ऊर्जा उत्पादन कर रहा है। सन 2040 तक यह लक्ष्य छह हजार मेगावाट तक का है। रिन्यूएबल एनर्जी पर फोकस है।
हम लोग पहले अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए तेल और गैस के लिए जीवाश्म ईंधन पर काफी निर्भर थे। अब हमें ऊर्जा भी चाहिए, साथ ही पर्यावरण भी बचाना है। ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा उत्पादन की ओर बढ़ना ही इस आयोजन का मकसद है। सरकार चाहती है कि ऊर्जा जरूरतों के मामले में देश आत्मनिर्भर रहे। जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता ने पर्यावरण के लिए खतरा पैदा किया है। यहीं से समस्या भी पैदा होती है। सोलर, विंड एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन विकल्प हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।