{"_id":"675dbb7dec8c04c2a60fdf0d","slug":"video-noida-district-will-get-100-new-cng-buses-on-january-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अब 10 जनवरी को जिले को मिलेगी 100 नई सीएनजी बसें, एक हफ्ते में तय हो जाएंगे रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अब 10 जनवरी को जिले को मिलेगी 100 नई सीएनजी बसें, एक हफ्ते में तय हो जाएंगे रूट
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 10:38 PM IST
जिले में 10 जनवरी से नोएडा-ग्रेनो डिपो को 100 नई सीएनजी बसें मिलने जा रही हैं। इन बसों के आने से नोएडा डिपो में बसों की संख्या 200 से अधिक हो जाएगी। अधिकारियों के अनुसार इन नई बसों के लिए रूट अगले एक सप्ताह में निर्धारित कर लिए जाएंगे। अभी तक 16 रूटों पर बसें चलाई जा रहीं थी। अब उनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए फरीदाबाद में सीएनजी बसों को तैयार किया जा रहा है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन सीएनजी बसों को हरियाणा के फरीदाबाद में आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है। यह बसें पूरी तरह से आधुनिक तकनीकों से युक्त होंगी। जानकारी के अनुसार इन नई बसों में यात्रियों के लिए बेहतर सीटिंग व्यवस्था, जीपीएस ट्रैकिंग, और इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग जैसी अन्य सुविधाएं भी रहेंगी। अभी तक नोएडा डिपो में 161 सीएनजी बसें हैं, अगले 2-3 महीने में 3 बसों का समय खत्म हो जाएगा। लेकिन नोएडा डिपो को 100 में से 50 बसें मिलने के बाद इनकी संख्या 200 के पार हो जाएगी। परिवहन के लिए उपयोग करने वाली ये बसें न केवल ईंधन के लिहाज से किफायती हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद हैं। नोएडा-ग्रेनो डिपो में इन 100 नई बसों के शामिल होने से यात्रियों के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा में बढ़ोत्तरी होगी। यह कदम विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए राहत लेकर आएगा जो लंबे समय से अन्य रूटों में बसों की कमी का सामना कर रहे थे। इसके लिए नए रूट्स की योजना इस तरह बनाई जा रही है कि वे नोएडा और उसके आसपास के प्रमुख इलाकों को बेहतर ढंग से जोड़ सकें। फरीदाबाद में कुल 100 सीएनजी बसें तैयार की जा रही हैं। जिनको गौतमबुद्ध नगर जिले में 10 जनवरी को उतारना प्रस्तावित हैं। जिसमें से 50 बसें नोएडा डिपो और 50 अन्य बसें ग्रेटर नोएडा को मिलेंगी। इन बसों का जल्द निर्धारण किया जाएगा। जहां इन्हे संचालित किया जाएगा। -श्याम नारायण पांडेय, एआरएम, नोएडा डिपो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।