Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ballia News
›
VIDEO : Action was being taken to remove encroachment in Ballia the police inspector slapped the tea seller watch the video
{"_id":"675d5837dde12af0d005afa8","slug":"video-action-was-being-taken-to-remove-encroachment-in-ballia-the-police-inspector-slapped-the-tea-seller-watch-the-video","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में चल रही थी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, दरोगा ने चाय विक्रेता का जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में चल रही थी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, दरोगा ने चाय विक्रेता का जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो
सिकन्दरपुर कस्बे में गत बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान चाय विक्रेता को प्रभारी निरीक्षक ने थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो सोशल माडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान एसडीएम सिकन्दरपुर, नायब तहसीलदार सहित अन्य भी मौजूद थे।
12 दिसम्बर को अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत सिकन्दरपुर नगर पंचायत में हुई थी। इसी दिन यह घटना घटी। इसके बाद सिकन्दरपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चला है। 016 दिसम्बर को सिकन्दरपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने की सूचना है। शेषनाथ यादव की सिकन्दरपुर चौराहे के पास चाय की दुकान है। 10 साल से वह यहां पर दुकान कर रहे हैं। 12 दिसम्बर को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एसडीएम सिकन्दरपुर रवि कुमार, तहसीलदार प्रवीण सिंह, नायब तहसीलदार राजेश कुमार, नायब तहसीलदार सीपी यादव, ईओ मनोज कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर विकासचंद पांडेय फोर्स के साथ मौजूद थे। शेषनाथ यादव की दुकान पर पूरी टीम जांच करने पहुंची। इस दौरान चाय विक्रेता पर किसी बात को लेकर प्रभारी निरीक्षक विकास चंद पांडेय भड़क गए। पुलिसकर्मी उन्हें थाने चलने के लिए कहने लगे। न चलने पर दो तीन थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद पुलिस विक्रेता को थाने लेती गई। इस बारे में चाय विक्रेता शेषनाथ यादव ने बताया कि बस सिर्फ उनम्हें उठने में देरी हो गई। इसी पर उन्हें थाने भेज दिया गया। इस संमंध में एएसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी। एसडीएम सिकन्दरपुर रवि कुमार ने कहा कि वहां बहुत भीड़ थी। उसको अगर बैठाया भी गया होगा तो बाद में छोड़ दिया गया होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।