{"_id":"680f19370a6a51e2410df569","slug":"video-one-death-due-to-alto-and-dzire-collide-on-service-lane-of-expressway-2025-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो में दर्दनाक हादसा: एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर ऑल्टो और डिजायर कार की भिड़ंत, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो में दर्दनाक हादसा: एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर ऑल्टो और डिजायर कार की भिड़ंत, एक की मौत
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:29 AM IST
नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय मुकेश सिंह की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मुकेश सिंह अपनी ऑल्टो कार (नंबर यूपी 16 सीजे 7555) से परी चौक से सेक्टर-148 की ओर सर्विस रोड पर जा रहे थे। सामने से आ रही तेज रफ्तार डिजायर कार (नंबर यूपी 24 एटी 3638) से उनकी कार की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम ने घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मुकेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। डिजायर कार के चालक सुमित कुमार गुप्ता निवासी पूर्वांचल रॉयल सिटी थाना बीटा-2 ग्रेटर नोएडा को भी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है, लेकिन स्थिर है। पुलिस के अनुसार मृतक मुकेश सिंह सेक्टर-151 ग्रेटर नोएडा के निवासी थे। हादसे की जानकारी मिलते ही उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण दोनों वाहनों की तेज रफ्तार और असावधानी बताया गया है। पुलिस दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। जिससे हादसे के वास्तविक कारण का पता चल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।