{"_id":"673359c9005a26490b047a74","slug":"video-police-never-arrest-anyone-digitally","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पुलिस कभी भी किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती, जानिए डिजिटल अरेस्ट पर क्या बोले एडिशनल डीसीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पुलिस कभी भी किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती, जानिए डिजिटल अरेस्ट पर क्या बोले एडिशनल डीसीपी
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 07:06 PM IST
Link Copied
वर्तमान समय में सभी छात्र मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से उनके साथ प्रतिदिन किसी न किसी प्रकार का फ्रॉड हो रहा है। इस दौरान बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। यह बातें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला में एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने कहीं। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन पर इंटरनेट के इस्तेमाल के दौरान अनजाने में किए गए कई काम भी आप को परेशानियों में डाल सकते हैं। इसलिए सावधानी के साथ सोशल मीडिया का उपयोग करें। अगर आपके साथ अगर कोई भी फ्रॉड होता है तो तुरंत उसकी जानकारी साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर देकर शिकायत दर्ज करें।
उन्होंने छात्रों को समझाया कि पुलिस कभी भी किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती हैं। साइबर फ्रॉड अब डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से धोखाधड़ी कर रहे हैं। उनसे सावधान रहने की जरुरत है। पुलिस हमेशा फिजिक्स अरेस्ट ही करती है। साथ ही साइबर ठगी और नशे से बचने के लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के उपाय बताए। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में हार नहीं मानने की बात कही। उन्होंने छात्रों से कहा कि पुलिस उनके साथ 24 घंटे खड़ी है। कभी भी कोई परेशानी हो तो पुलिस की हेल्पलाइन 112,महिला अपराध के लिए 1090 पर फोन किया जा सकता है। कभी भी आप कहीं फंस गए हैं और आसपास कोई साधन नहीं है,जिससे घर पहुंचा जा सके तो आप लोग 112 पर फोन कर सकते है।
सबसे नजदीक 112 की गाड़ी आपको घर पर छोड़ कर आएगी। उन्होंने छात्रों से कहा कि कभी सड़क हादसे में कोई घायल मिल जाता है तो उसे नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए जरूर छोड़ दे,जिससे उनकी जान को बचाया जा सके। मरीज को अस्पताल तक छोड़ने पर पुलिस की ओर से कोई पूछताछ नहीं की जाती है। इस दौरान कई छात्रों ने सवाल जवाब भी किए। उन्होंने सभी सवालों के जवाब दिए। इस मौके पर डायरेक्टर डॉ मयंक गर्ग, डॉक्टर संजय यादव, डॉक्टर विष्णु शर्मा, डॉक्टर जया मिश्रा, रजिस्ट्रार नितिन गुप्ता और मीडिया प्रभारी मनीष कुशवाह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।