{"_id":"684fceb352121a019802e122","slug":"video-residents-of-noida-sector-11-gheraoed-water-department-office-over-water-supply-2025-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में पानी का संकट, जलापूर्ति को लेकर सेक्टर 11 के निवासियों ने घेरा जल विभाग का कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में पानी का संकट, जलापूर्ति को लेकर सेक्टर 11 के निवासियों ने घेरा जल विभाग का कार्यालय
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:28 PM IST
नोएडा सेक्टर 11 में लंबे समय से पानी की समस्या चल रही है। जिसके चलते आज सेक्टर वासियों ने आरडव्लूए के साथ मिलकर जल विभाग के खिलाफ एक धरना प्रदर्शन किया और अपनी पानी की समस्या के समाधान के लिए आवाज उठाई। आरडव्लूए अध्यक्ष अनुज गुप्ता एवं दिनेश कृष्णा ने बताया कि हमारे सेक्टर में गंदा पानी, कम पानी, कम प्रेशर आदि की भरपूर समस्या है जोकि जल विभाग द्वारा सही नहीं की जा रही है इसलिए आज सुबह 7 बजे सेक्टर 11 के लगभग 150 लोगों ने धवलगिरी के पास स्थित वाटर टंकी गेट के आगे धरना प्रदर्शन किया और अपनी पानी की समस्या के समाधान के लिए आवाज उठाई। सेक्टर वासियों द्वारा 2 घंटे का शांतिपूर्वक ढंग से धरना प्रदर्शन किया गया और प्राधिकरण एवं जल विभाग को मैसेज दिया कि हम यही तक नहीं रुकेंगे अगर हमारे सेक्टर की पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हम आगे नोएडा अथॉरिटी पर भी धरना प्रदर्शन करेंगे। इस धरना प्रदर्शन में हमारे साथ फोनरवा के महासचिव केके जैन उपस्थित रहे और उन्होंने आश्वासन दिया कि पानी की समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराने का प्रयास करेंगे साथ में धवलगिरी के अध्यक्ष अशोक मिश्रा एवं सेक्टर 12 के अध्यक्ष पुनीत शुक्ला एवं सेक्टर 22 के अध्यक्ष प्रदीप बोहरा भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।