{"_id":"698733428fd7bc3b64014aee","slug":"video-assurance-given-that-accused-in-soyab-murder-case-will-be-arrested-within-four-days-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोयब हत्याकांड: 72 घंटे बाद गांव पहुंचा शव, परिजनों में मची चीख-पुकार, पुलिस पर उठे सवाल; देखें खास रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोयब हत्याकांड: 72 घंटे बाद गांव पहुंचा शव, परिजनों में मची चीख-पुकार, पुलिस पर उठे सवाल; देखें खास रिपोर्ट
सोयब हत्याकांड के आरोपियों की चार दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद करीब 72 घंटे बाद शव को रहपुआ गांव लाया गया है। बेटे के शव को देखकर मां छाती पीटकर दहाड़े मारकर रोने लगी। परिवार की महिलाओं में चीख पुकार शुरू हो गई।
बता दें कि बीते पांच जनवरी को 19 वर्षीय युवक सोयब का शव पापड़ा गांव में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी। जिसपर पुलिस ने केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नराजगी जताई और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। दो तक आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर मृतक के परिजनों के साथ रहपुआ गांव के सैंकड़ो लोगों ने शुक्रवार की शाम को पिनगवां थाने का घेराव किया और थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। कई घंटे चले हंगामे के बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और मौके पर डीएसपी जितेंद्र राणा पहुंचे। काफी समझाइस के बाद पुलिस ने परिजनों को चार दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।