Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Protests erupt in Sonipat over objectionable remarks; employees burn effigy of Industries Minister
{"_id":"6986e3f7c3220875c307b44a","slug":"video-protests-erupt-in-sonipat-over-objectionable-remarks-employees-burn-effigy-of-industries-minister-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में आपत्तिजनक बयान देने का विरोध, कर्मचारियों ने फूंका उद्योग मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में आपत्तिजनक बयान देने का विरोध, कर्मचारियों ने फूंका उद्योग मंत्री का पुतला
अग्निशमन कर्मचारियों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के विरोध में नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मियों ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के बाहर उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह का पुतला दहन किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर समय रहते मंत्री ने अग्निशमन कर्मियों से माफी नहीं मांगी तो वह हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे।
फायर विभाग यूनियन के जिला प्रधान राजीव खत्री ने कहा कि भविष्य में भाजपा सरकार के किसी भी मंत्री की ओर से ऐसा आपत्तिजनक बयान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ऐसा आश्वासन दे कि भविष्य में कोई भी मंत्री ऐसा आपत्तिजनक बयान नहीं देंगे।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान राजा भाई ने कहा मंत्री जल्द से जल्द माफी मांगे वहीं, सरकार कर्मचारियों के सभी मांगों को पूरा करें अन्यथा वह 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाएंगे। इस दौरान इकाई प्रधान भारत कंडेरा, कैशियर दीपक बोहत, विशाल, कमलेश कांता, ठेका सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान प्रवीन, फायर विभाग से सुनील, अजीत, सोमपाल, नितेश, नितिन, दीपक भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।