{"_id":"6986e3d89f530e691001df5e","slug":"video-baghpat-cabinet-minister-baby-rani-maurya-welcomed-at-harish-chaudharys-residence-in-baghpat-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: हरीश चौधरी के आवास पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: हरीश चौधरी के आवास पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या का हुआ स्वागत
डिंपल सिरोही
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:33 PM IST
बागपत में वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश चौधरी के आवास पर शनिवार को पूर्व राज्यपाल एवं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों के साथ समसामयिक राजनीतिक हालात और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बेबी रानी मौर्या ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
हरीश चौधरी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को नई दिशा मिलती है। उन्होंने आगामी 101 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में दोबारा आने का निमंत्रण भी दिया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, विकल शर्मा, जोगेंद्र प्रधान, योगेश शर्मा, राजीव भाटी, दीपक नंबरदार, गौरव गुर्जर, बब्लू शर्मा, धर्मपाल काठा, धनपाल गुर्जर, पंकज प्रधान निबाली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।