{"_id":"6986daa9c0c1940ecf0dc996","slug":"farmers-and-police-clash-on-highway-over-700-acre-land-dispute-53-arrested-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"700 एकड़ जमीन विवाद में हाईवे पर, किसान-पुलिस में झड़प, 53 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 एकड़ जमीन विवाद में हाईवे पर, किसान-पुलिस में झड़प, 53 गिरफ्तार
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Sat, 07 Feb 2026 11:55 AM IST
Link Copied
बरनाला-बठिंडा नेशनल हाईवे पर तपा के पास मंगलवार को किसानों और पुलिस के बीच तनावपूर्ण हालात पैदा हो गए। भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों और पुलिस में झड़प हो गई, जिसके बाद बरनाला पुलिस ने करीब 53 किसानों को गिरफ्तार कर लिया। तपा में किसानों का विरोध देर शाम तक जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन के जिला बरनाला अध्यक्ष चमकौर सिंह नैनेवाल ने बताया कि बठिंडा जिले के गांव जींद में सरदारों की लगभग 700 एकड़ जमीन से जुड़े मामले को लेकर संगठन लंबे समय से किसानों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी मामले में किसानों और यूनियन नेताओं को परेशान किया जा रहा है। नैनेवाल के अनुसार, किसान सरनदीप सिंह और किसान बलदेव सिंह के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया। सरनदीप सिंह को जेल भेज दिया गया और उसकी मां की मौत के बाद भी उसे रिहा नहीं किया गया। किसान नेताओं ने साफ कहा कि जब तक किसानों के खिलाफ दर्ज मामले रद्द नहीं किए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां के नेतृत्व में किसानों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बरनाला में डीसी कार्यालय के बाहर बड़ा विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। इसके लिए किसान बरनाला से रैली के रूप में काफिला लेकर रवाना हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।