{"_id":"6880ceb3033787ada40075eb","slug":"video-nuh-cia-team-arrested-a-drug-smuggler-with-260-grams-of-smack-worth-rs-10-lakh-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह सीआईए टीम ने 10 लाख की 260 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह सीआईए टीम ने 10 लाख की 260 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
नशा मुक्ति अभियान के तहत नूंह सीआईए टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 260 ग्राम स्मैक (चीटा) और एक मोटरसाइकिल सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। नूंह सदर थाना पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत किस दर्ज किया है। हरिन्द्र कुमार उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नूंह के अनुसार सीआईए नूंह की टीम निरीक्षक जंगशेर को मंगलवार /बुधवार की रात सूचना मिली कि साजिद निवासी गांव रूपड़का थाना उटावड़, जिला पलवल नशीले पदार्थों की तस्करी करता है जो साथी सुक्का उर्फ समीम के साथ बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ स्मैक बेचने के लिए गोलपुरी की ओर जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की। कुछ देर बाद गांव कोतलाका की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखी। जिसे रुकने का इशारा किया। मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार थे, लेकिन पुलिस को देखते ही पीछे बैठा व्यक्ति भाग गया, जबकि चालक ने मोटरसाइकिल को तेजी से मोड़ने की कोशिश की, जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर गया। पुलिस ने तुरंत चालक को हिरासत में लिया, जिसने अपना नाम साजिद निवासी रुपडाका बताया जबकि फरार व्यक्ति की पहचान भी बताई। नियम अनुसार साजिद की तलाशी लेने पर पेंट की जेब से एक पन्नी में पदार्थ मिला। जिसकी पुष्टि मादक पदार्थ स्मैक के रुप में हुई। उसका कुल वजन 260 ग्राम था। उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नूंह के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 10 लाख रुपए है, आरोपी की मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। आरोपी साजिद उपरोक्त के खिलाफ नूंह पुलिस द्वारा नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।