{"_id":"688b4e789ac4ec2399044872","slug":"video-mcd-standing-committee-chairperson-satya-sharma-said-mcd-mega-cleanliness-campaign-2025-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi: MCD का मेगा स्वच्छता अभियान, जानें क्या बोलीं एमसीडी की स्थाई समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: MCD का मेगा स्वच्छता अभियान, जानें क्या बोलीं एमसीडी की स्थाई समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा
एमसीडी की स्थाई समिति के अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पहल पर शुक्रवार से अगले 1 महीने तक शुरू होने वाले दिल्ली को कूड़े से आजादी-स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए एमसीडी ने पूरी तैयारी कर ली है। इस संबंध में एमसीडी ने दिन प्रतिदिन की कार्य योजना तैयार की है। एमसीडी की ओर से मेगा स्वच्छता अभियान के दौरान बाजारों, आवासीय कॉलोनियों, औद्योगिक केंद्रों, स्कूलों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। सत्या शर्मा ने आज बताया कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल सफाई व्यवस्था को मजबूत करना है, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता भी बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि अभियान को बहुस्तरीय और बहुआयामी दृष्टिकोण के साथ लागू किया जाएगा, ताकि इसके परिणाम दीर्घकालिक और प्रभावी हों। सत्या शर्मा ने बताया कि मानसून में जलभराव रोकने के लिए नालों की गाद सफाई और मशीनों से साफ-सफाई की जाएगी। हर घर से गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग इकट्ठा करने के लिए डस्टबिन वितरित किए जाएंगे। सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव के साथ-साथ पेट्रोल पंपों और रेस्तरां के शौचालयों की भी नियमित निगरानी होगी। डेंगू-मलेरिया प्रवण क्षेत्रों में फॉगिंग व एंटी-लार्वा स्प्रे चलाए जाएंगे। स्कूलों, कॉलेजों व बाजारों में पेंटिंग, स्किट और प्रतियोगिताओं के ज़रिये जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। सत्या शर्मा ने बताया कि दिल्ली का सौंदर्यकरण करने के लिए रेलवे पटरियों के पास फैले कूड़े को हटाया जाएगा, निर्माण और विध्वंस कचरे के लिए सभी 12 क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाएगा, जीवीपी (गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स) की पहचान कर उन्हें बदला जाएगा, दीवारों पर पेंटिंग, ग्रीन वेस्ट से खाद, पोस्टर-बैनर हटाए जाएंगे, स्कूल, अस्पताल, कार्यालय और सामुदायिक केंद्रों में सफाई की जाएगी, झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों और पिछली गलियों का कायाकल्प किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।