{"_id":"69e651bc7fa5ff6b12027112","slug":"video-premature-heat-wave-wreaks-havoc-in-delhi-ncr-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में समय से पहले लू का कहर, अप्रैल में जून जैसी गर्मी से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में समय से पहले लू का कहर, अप्रैल में जून जैसी गर्मी से लोग परेशान
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और अब समय से पहले ही लू ने दस्तक दे दी है। ऐसे में सोमवार के दिन लोगों को अप्रैल के महीने में जून वाली गर्मी महसूस हुई। तपती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया। इससे लोगों का हाल बेहाल रहा और वह परेशान दिखे। वह घर से बाहर निकलते ही पसीना पोंछते नजर आए। रात में भी सुकून नहीं मिला। दिन और रात के समय गर्म हवाएं चली। मौसम विभाग ने पूरे दिन लू का यलो अलर्ट जारी किया हुआ था। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.5 और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 67 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 20 प्रतिशत रही।
हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले पांच दिनों के दौरान दिल्ली के कुछ अलग-थलग से लेकर छिटपुट इलाकों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि होगी, जिसके चलते लू की स्थिति बन सकती है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक से लेकर सामान्य से बहुत अधिक रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक तेज गर्मी जारी रहने की आशंका है। 20 से 24 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री के आसपास रहेगा। इस दौरान आसमान अधिकतर साफ रहेगा और कई जगहों पर लू चलने की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में मौसम विभाग ने हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। 25 और 26 अप्रैल को तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जहां अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इन दिनों आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, लोगों को तेज धूप और लू से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।