Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
3 accused arrested in the case of murder of a youth with the intention of robbery near Shahzadpur Dhaba in Ambala
{"_id":"68a6da3586699b76a20716c9","slug":"video-3-accused-arrested-in-the-case-of-murder-of-a-youth-with-the-intention-of-robbery-near-shahzadpur-dhaba-in-ambala-2025-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में शहजादपुर ढाबे के पास लूटपाट के इरादे से युवक की हत्या मामले में 3 आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में शहजादपुर ढाबे के पास लूटपाट के इरादे से युवक की हत्या मामले में 3 आरोपी काबू
शहजादपुर में स्टार हाईवे ढाबा के काम करने वाले टिहरी गढ़वाल निवासी 30 वर्षीय साहिल विज की हत्या मामले में सीआईए-1 की टीम ने 3 आरोपियों को काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शहजादपुर निवासी सागर राणा, विकास राहुल के रूप में हुई। सागर राणा, विकास को पांच दिन के रिमांड पर लिया। राहुल को वीरवार कोर्ट में पेेेश कर रिमांड पर लिया जायेगा। सीआईए-1 प्रभारी हरजिंदर ने बताया कि 13 अगस्त को दो बाइक सवार चार बदमाशों ने साहिल की छाती में चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी से लिया अपडेट
इसको लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी से लगातार अपडेट लिया था। जिसके बाद थाने से जांच सीआईए-1 की टीम को सौंपी गई थी।
यह था पूरा मामला
सीआईए-1 प्रभारी हरजिंदर ने बताया कि ढाबे पर काम करने के बाद साहिल अपने कमरे पर जा रहा था। करीब दो सौ मीटर की दूरी पर ही चार बदमाशों ने झगड़ा करते हुए चाकू से हमला कर दिया। उस समय तो घायल अवस्था में साहिल विज ने भागकर ढाबे पर सूचना दी। खून से लथपथ हालत में शहजादपुर सीएचसी से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।