{"_id":"689ec871bd833a5304033003","slug":"video-amritsar-new-delhi-shatabdi-train-searched-in-ambala-after-bomb-threat-2025-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी में बम की सूचना पर खंगाली ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी में बम की सूचना पर खंगाली ट्रेन
अमृतसर से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। पंजाब जीआरपी से जैसे ही सूचना आरपीएफ कंट्रोल रूम में मिली तो सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई। ट्रेन के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही सुरक्षा कर्मचारियों ने घेरा बना लिया। लगभग एक घंटे तक ट्रेन की जांच करने के बाद इसे नई दिल्ली की तरफ रवाना कर दिया गया।
आरपीएफ प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह लगभग आठ बजे सूचना मिली थी कि ट्रेन नंबर 12014 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी में बम रखा हुआ है। सूचना मिलने पर बम व डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान जीआरपी के कमांडो दस्ता भी तैनात रहा। ट्रेन लगभग 8.28 पर अंबाला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर पहुंची। सभी सुरक्षा कर्मचारी ट्रेन के 18 कोच में सवार हो गए और बारी-बारी से सभी यात्रियों को प्लेटफार्म पर उतार दिया। लगभग एक घंटे तक प्रत्येक कोच व सामान की बारिकी से जांच की गई।
लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। लगभग एक घंटे बाद सुबह 9.32 पर ट्रेन को नई दिल्ली की तरफ रवाना किया गया। इस दौरान मौके पर आरपीएफ के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त अरुण त्रिपाठी सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। ट्रेन के रवाना होते ही सभी ने राहत की सांस ली। इसके अलावा वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त ने स्टेशन की सुरक्षा व ट्रेनों में जांच के लिए भी जरूरी निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।