Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
An elderly woman who went to the police post in Saha, Ambala was murdered and her body was thrown in the forest
{"_id":"68284062f421b5ff940e5941","slug":"video-an-elderly-woman-who-went-to-the-police-post-in-saha-ambala-was-murdered-and-her-body-was-thrown-in-the-forest-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला के साहा में चौंकी भरने गई महिला बुजुर्ग की हत्या कर शव जंगल में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला के साहा में चौंकी भरने गई महिला बुजुर्ग की हत्या कर शव जंगल में फेंका
पीर की चौकी भरने गई दुखेड़ी गांव निवासी 67 वर्षीय शांति देवी की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। परिजन 15 मई से लापता महिला की तलाश कर रहे थे। 16 मई को सूचना मिलने के बाद जंगल में पहुंचे तो शव का चेहरा व उंगली क्षत-विक्षत थी। परिजनों ने कपड़ों व पास मिले सामान व घर की चाबी से शिनाख्त की। साहा थाना पुलिस ने अज्ञात पर हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शनिवार को मृतका का अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मृतका के बेटे दुखेड़ी गांव निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वह पांच बहन व भाई है। माता शांति देवी 15 मई को दोपहर 2 बजे घर से संभालखा गांव में पीर की चौकी भरने के लिए गई थी। चाचा का लड़का चुडियाली गांव निवाी अभिमन्यु बाइक पर छोड़कर आया था। माता वापस नहीं लौटीं थी तो तलाश कर रहे थे। जंगल में मिले शव के पास से माता के कमरे की चाबी, कान से सुनने की मशीन, चश्मा वा दातों का नकली जबड़ा भी पडा हुआ था।
अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर कर्मवीर, थाना प्रभारी साहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।