{"_id":"6a6b4e2a381936cad70fffad","slug":"video-energy-minister-anil-vij-on-rahul-gandhi-his-only-job-is-to-incite-the-country-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: राहुल गांधी पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने साधा निशाना, देश को भड़काना ही है इनका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: राहुल गांधी पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने साधा निशाना, देश को भड़काना ही है इनका काम
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि एक परिवार का सफर प्रधानमंत्री हाउस से सड़क तक सिमट चुका है और अब इनका मुख्य काम देश में आग भड़काना रह गया है।
एक बयान के दौरान विज ने छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़पों पर राहुल गांधी द्वारा गृह मंत्री अमित शाह की गैर-मौजूदगी पर सवाल उठाने को कोरा ढोंग बताया। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है। यदि छात्रों पर बर्बरता हुई है तो जांच होनी चाहिए, लेकिन हिंसा के दौरान घायल हुए 120 पुलिसकर्मियों और वहां मौजूद करीब 2800 असामाजिक तत्वों पर राहुल गांधी चुप्पी क्यों साधे हुए हैं।
वहीं, भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग नीले से केसरिया किए जाने पर विज ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि केसरिया रंग पवित्रता और सूर्य के तेज का प्रतीक है। इस नए बदलाव के साथ भारतीय टीम मैदान पर विरोधियों को पूरी तरह धराशायी कर देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।