{"_id":"6a6afea1ffad3d121f028ba2","slug":"video-mixed-response-to-punjab-bandh-in-lalru-sanitation-workers-hold-massive-protest-rally-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"लालडू में पंजाब बंद का मिला जुला असर, सफाई कर्मचारियों ने निकाली विशाल रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालडू में पंजाब बंद का मिला जुला असर, सफाई कर्मचारियों ने निकाली विशाल रोष रैली
बरनाला में अपने हक़ की मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में दिए गए ‘पंजाब बंद’ के आह्वान का असर वीरवार को लालडू में कुछ समय के लिए देखने को मिला। बाजार में रोष रैली निकलते दौरान दुकानें बंद रहीं लेकिन उनके जाते ही बाजार पूरी तरह खुल गया।
बता दें कि लालड़ू काउंसिल में सफाई कर्मचारियों की दो यूनियनें है। जिसमें एक यूनियन हड़ताल से पूरी तरह दूरी बनाए हुए हैं।
जानकारी अनुसार सफाई कर्मचारियों ने रोष रैली नगर काउंसिल दफ्तर से शुरू हो बाजार से होते हुए वापस दफ्तर पर समाप्त हुई। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने बैनर और काले झंडे लेकर पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
इस मौके पर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजेश कुमार और एटक पंजाब के राज्य उपाध्यक्ष विनोद कुमार चुग ने कहा कि बरनाला में निहत्थे और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी जायज मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है और यह लोकतांत्रिक अधिकारों का घोर उल्लंघन है। जिससे पंजाब सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने के बजाय दमनकारी रवैया अपना रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यूनियन नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई और कर्मचारियों की लंबित मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर चल रहे आंदोलन को और मजबूत किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर अगले चरण के आंदोलन का भी ऐलान किया जाएगा।
रोष रैली में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और यूनियन सदस्य शामिल हुए। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।