{"_id":"69edf8839a5d82ef610833ef","slug":"video-goods-destroyed-in-house-fire-2026-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: घर में लगी आग से सामान जलकर खाक, बुजुर्ग को समय रहते निकाला गया बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: घर में लगी आग से सामान जलकर खाक, बुजुर्ग को समय रहते निकाला गया बाहर
बनारसी दास मिल के पीछे स्थित शालीमार बाग में रविवार दोपहर एक बजे एक मकान की पहली मंजिल पर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। धुएं का गुबार निकलने पर स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग में सूचित किया। जैसे ही लोगों को पता चला कि घर में बीमार बुजुर्ग चलने फिरने में असमर्थ है तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में राहगीरों ने धुएं के गुबार के बीच व्हीलचेयर के जरिये बुजुर्ग महिला व घर में रखे तीन घरेलू सिलिंडर को बाहर निकालकर सुरक्षित किया। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। करधान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्केट सामने आ रहा है।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। गनीमत यह रही कि आग को फैलने से रोक लिया व नीचे के कमरे बच गए। पड़ोसी के मकान की दीवारों व छत में भी दरारें आ गईं। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। करीब डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। मकान मालिक अमित ने बताया कि वह सुबह मंदिर गया था और उसके बाद काम से गया हुआ था। घर के भीतर उनकी बीमार मां थी। जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।