{"_id":"69cd1a257f7803247b0d0bc8","slug":"video-principal-secretary-made-a-surprise-inspection-of-the-grain-market-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: प्रधान सचिव ने अनाज मंडी का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: प्रधान सचिव ने अनाज मंडी का किया औचक निरीक्षण
हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव विजय दहिया ने बुधवार को अनाज मंडी का निरीक्षण किया। रबी सीजन के तहत गेहूं खरीद की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं। मंडी पहुंचने पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर व एसडीएम दर्शन कुमार ने उनका स्वागत किया।
समीक्षा बैठक के दौरान प्रधान सचिव ने बताया कि इस बार मंडियों की जियो फेंसिंग की गई है। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर तीन नोमिनी के नाम दर्ज करने होंगे। गेट पास उन्हीं के नाम पर कटेंगे और मौके पर बायोमेट्रिक हाजिरी व फोटो ली जाएगी। इससे बाहरी राज्यों से आने वाली फसल की अवैध आवक पर रोक लगेगी।
ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नंबर प्लेट जरूरी
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नंबर प्लेट जरूर लगवाएं। यदि प्लेट नहीं है, तो पेंट या कागज पर नंबर लिखकर वाहन पर चिपकाएं, क्योंकि पोर्टल पर वाहन नंबर अंकित करना अनिवार्य है। डीएफएससी निशांत राठी ने बताया कि जिले की 15 मंडियों के लिए 42 बायोमेट्रिक मशीनें तैनात की गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।