Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
VIDEO : Vij reached Ambala, the temperature got high on this issue, he said - officers should leave the room
{"_id":"67112d97991e29d1be0b93f3","slug":"video-vij-reached-ambala-the-temperature-got-high-on-this-issue-he-said-officers-should-leave-the-room","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंबाला पहुंचे विज, इस बात पर हुआ पारा हाई, बोले- अफसर कमरा छोड़कर चले जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंबाला पहुंचे विज, इस बात पर हुआ पारा हाई, बोले- अफसर कमरा छोड़कर चले जाएं
कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेते ही अनिल विज के तेवर तल्ख दिखाई देने लगे हैं। मंत्री बनने के बाद शाम को विज अंबाला छावनी के सर्किट हाउस में आए इस दौरान जब जिला के मुख्य अधिकारी उन्हें न दिखे तो उनका पारा हाई हो गया। उन्होंने मौके पर मौजूद एडीसी अपराजिता और एसडीएम अंबाला कैंट सतिंदर सिवाच सहित अन्य अधिकारियों को सर्किट हाउस के कमरे से बाहर जाने को बोल दिया। उन्होंने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि यह कोई तरीका नहीं है। सर्किट हाउस में यह सब होता देख एक बार तो सभी सन्न रह गए। इसके बाद विज ने आगामी कार्यों को लेकर विचार साझा किए और अफसरों को यह भी नसीहत दी कि शासन और प्रशासन एक गाड़ी के दो पहिए हैं उन्हें साथ मिलकर चलना चाहिए। दरअसल इस कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों में डीसी, एसपी व अन्य विभागाध्यक्ष मौजूद नहीं थे। इसी को लेकर विज अफसरों की गंभीरता को लेकर सवाल खड़े करते दिखे। गौरतलब है कि इससे पहले भी विज विकास कार्यों को ढिलाई को लेकर अफसरों की क्लास लगा चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।