सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   In Abu Road, 10 thousand people from Madhya Pradesh and Chhattisgarh took

Sirohi News: आबूरोड में मप्र और छग से आए 10 हजार लोगों ने निकाली रैली, समाज से नशे को दूर करने का लिया संकल्प

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 17 Oct 2024 02:04 PM IST
In Abu Road, 10 thousand people from Madhya Pradesh and Chhattisgarh took
 ब्रह्माकुमारीज़ के मेडिकल विंग के तत्वाधान में चलाए जा रहे देशव्यापी नशामुक्त भारत अभियान के तहत शांतिवन परिसर में गुरुवार को संकल्प रैली निकाली गई। हाथों में तख्तियां लेकर ब्रह्माकुमार भाई-बहनों ने नारे लगाए कि हम संकल्प लेते हैं कि अपने घर के आसपास जो लोग भी नशा कर रहे हैं, उन्हें इससे दूर करने में अपना पूरा योगदान देंगे। हम अपने घर-परिवार के सदस्यों को नशे से दूर रहने की समझाइश देकर उन्हें राजयोग मेडिटेशन का संदेश देंगे और भारत देश से नशे की बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।

रैली से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसीलाल ने कहा कि एक वर्ष में नशामुक्त भारत अभियान के तहत 10,768 कार्यक्रम देशभर में आयोजित किए गए हैं, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से करीब 25 लाख लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए, उन्हें नशे से दूर रहने और नशे से होने वाले सामाजिक, शारीरिक, मानसिक, और आध्यात्मिक नुकसान के बारे में जागरूक किया गया है। करीब 20 लाख 63 हज़ार लोगों ने मौके पर ही सदा नशामुक्त रहने और व्यसन से दूर रहने की प्रतिज्ञा और संकल्प लिया।

28 राज्यों के 345 जिलों में चलाया जा रहा है अभियान
डॉ. बनारसीलाल ने बताया कि देश के 28 राज्यों के 345 जिलों में सभा, सम्मेलन, नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी, प्रदर्शनी और यात्राओं के माध्यम से लोगों को नशामुक्ति का संदेश दिया जा रहा है। इसके अलावा, देश के 7,765 शहरों और कस्बों को कवर करते हुए 3,003 गांवों में भी आमजन, ग्रामीण और किसानों को राजयोग मेडिटेशन और आध्यात्मिक ज्ञान देते हुए नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया है। देशभर में मेडिकल विंग से जुड़े हजारों ब्रह्माकुमार भाई-बहनें देशभर के 3,486 स्कूल-कॉलेजों के 9,31,601 विद्यार्थियों तक यह संदेश लेकर पहुंचे। वहां विद्यार्थियों को खुद नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों को भी नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान तीन साल तक चलेगा
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मेडिकल विंग के बीच तीन साल के लिए एक एमओयू साइन किया गया है। इसके तहत राष्ट्रव्यापी अभियान चलाकर दस करोड़ लोगों को नशामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत सेमिनार, मोटिवेशनल वर्कशॉप, रैलियां, प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटकों के जरिए जागरूकता फैलाई जा रही है। इसके अलावा, मेडिकल विंग द्वारा पिछले 35 वर्षों से नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिससे लाखों लोग नशामुक्त होकर आध्यात्मिक जीवनशैली अपना चुके हैं।

काउंसलिंग भी की जा रही है
नशे की गिरफ्त में फंसे लोगों की ब्रह्माकुमार भाई-बहनें काउंसलिंग कर रहे हैं। राजयोग मेडिटेशन की विधि सिखाकर लोगों को आत्मबल बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नशा कैसे व्यक्ति को व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर बनाकर उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को खत्म कर देता है, इन सभी बातों के माध्यम से लोगों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

राजयोग मेडिटेशन से बढ़ेगी इच्छाशक्ति
दुनिया में कोई भी नया काम शुरू करने, बुरी आदत को छोड़ने और जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में हमारी इच्छाशक्ति, आत्मबल और आत्मविश्वास सबसे बड़ा योगदान देते हैं। जिस दिन आपने दिल से ठान लिया कि तंबाकू छोड़ना है, उस दिन से कोई ताकत आपको रोक नहीं सकती। इसके लिए केवल मजबूत इरादों और दृढ़ इच्छाशक्ति की जरूरत है। इसमें राजयोग मेडिटेशन संजीवनी बूटी का काम कर सकता है। राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास से हमारे विचारों में सकारात्मकता आती है, मन शक्तिशाली बनता है और आत्मविश्वास पैदा होता है। जैसे-जैसे राजयोग ध्यान का अभ्यास बढ़ता है, हमारा आत्मबल भी बढ़ता जाता है। इससे किसी भी कार्य को करने की दृढ़ इच्छाशक्ति स्वतः ही हमारे अंदर आ जाती है। आज हजारों ऐसे उदाहरण हैं जो लोग नशे की गिरफ्त में थे, दिन-रात शराब की लत में डूबे हुए थे, और अब राजयोगी जीवनशैली के साथ आनंदमय जीवन जी रहे हैं। वास्तव में, राजयोग मेडिटेशन हमारे विचारों की सर्जरी कर नकारात्मक विचारों को सकारात्मक विचारों में बदल देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Shahdol: हत्या के प्रयास के आरोपी की तलाश में सरपट दौड़ रहे पुलिस वाहन ने मोटरसाइकिल को ठोका, बाइक चालक की मौत

17 Oct 2024

VIDEO : कवि सम्मेलन में खूब बजी तालियां, देर रात तक डटे रहे काव्य प्रेमी

17 Oct 2024

VIDEO : उद्यान विभाग में तैनात पूर्व सैनिक ने पार्षदों से की अभद्रता, कार्रवाई की मांग

17 Oct 2024

VIDEO : Shamli: किसानों ने शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर लगाया जाम, राजनीति में फंस गया गन्ने का भुगतान

16 Oct 2024

VIDEO : कॉलेजों में दाखिला दिलाने के नाम पर 1000 से अधिक छात्रों से ठगी

16 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : राजधानी में अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव का आगाज

16 Oct 2024

Tikamgarh News: रात्रि चौपाल में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं, देखें वीडियो

16 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : Bijnor: तेंदुए ने किया हमला, किसान ने किया ढेर, किसान को अस्पताल ले जाने के बजाय बनाते रहे वीडियो

16 Oct 2024

VIDEO : अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह की अपील, ज्ञानी हरप्रीत सिंह इस्तीफे पर करें विचार

16 Oct 2024

VIDEO : राज्यपाल से मिले सीएम नायब सैनी, सरकार बनाने का दावा किया पेश

VIDEO : आजमगढ़ में बाइक सवार युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, एसपी ग्रामीण ने कहा होगी कार्रवाई

16 Oct 2024

Chhindwara News: सेल्फी लेते समय बीच नदी में फंस गई युवती, SDRF की टीम ने बचाया

16 Oct 2024

VIDEO : तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने जत्थेदार पद से दिया त्यागपत्र

16 Oct 2024

VIDEO : नरदेव कंवर ने चिंतपूर्णी मंदिर टेका माथा

16 Oct 2024

Rajgarh: मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री की गृह विधानसभा में मछुआरों के साथ हुआ खेला, जानें पूरा मामला

16 Oct 2024

Sagar News: हाइवे पर चल रहे अवैध गैस रिफिलिंग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

16 Oct 2024

VIDEO : राशन डीलर की बैठक में हंगामा... मची भगदड़, बीडीओ और पुलिस फोर्स भी न करा सका चुनाव

16 Oct 2024

VIDEO : बड़े भाई ने छोटे को ईंट से कूचकर मार डाला, शादी के डेढ़ वर्ष में विधवा हो गई बहू

16 Oct 2024

VIDEO : गुरुग्राम में आजीविका सरस मेला, स्वावलंबी किन्नारों के स्टॉल की हो रही तारीफ, देखें वीडियो

16 Oct 2024

VIDEO : रामनगर किला में श्यामवर्ण श्रीहनुमान के दर्शन के दौरान मची भगदड़, इधर-उधर भागते रहे भक्त

16 Oct 2024

VIDEO : बठिंडा में पुलिस पर पथराव, इंचार्ज का सिर फूटा

VIDEO : वाराणसी के विकास में जुड़ेगी एक और तस्वीर, सिग्नेचर ब्रिज का डीपीआर फाइनल, आने वाले डेढ़ सौ सालों के यातायात को देगा धार

16 Oct 2024

VIDEO : मुझे मेरे बेटे से मिला दो... उसे ढूंढकर ला दो... चार माह से लापता बेटे का नहीं मिला सुराग, धरने पर बैठी मां

16 Oct 2024

Khandwa: पिकअप ने मारी बाइक सवारों को जोरदार टक्कर, एक की मौत…दूसरा घायल, ड्राइवर को भीड़ ने जमकर पीटा

16 Oct 2024

VIDEO : शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में एथलेटिक्स का ट्रायल, खिलाड़ियों का हुआ चयन

16 Oct 2024

VIDEO : बलिया में कच्ची शराब बनाने के ठिकाने पर पुलिस का छापा, तीन हजार लीटर लहन कराया नष्ट

16 Oct 2024

VIDEO : बदायूं में छह साल तक काटे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, अब किसान को मिला नलकूप का सामान

16 Oct 2024

VIDEO : यूपी उचुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत के लिए जुटेगी आरएलडी

16 Oct 2024

Damoh: ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पताल खोलने का प्रमाण पत्र देने वाले फर्जी इंस्टिट्यूट पर कार्रवाई, हुआ सील

16 Oct 2024

VIDEO : फुलयात्रा उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या विकेश भारद्वाज और रोजी शर्मा के नाम रही

16 Oct 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed