{"_id":"6710a9e3d74012269206da0d","slug":"video-jal-asapatal-ma-dakatara-ka-bgal-ma-bthakara-bjara-ka-jaca-va-thavae-lkha-raha-kausalra-vadaya-haaa-vayaral","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जिला अस्पताल में डॉक्टर के बगल में बैठकर बाजार की जांच व दवाएं लिख रहा काउंसलर, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जिला अस्पताल में डॉक्टर के बगल में बैठकर बाजार की जांच व दवाएं लिख रहा काउंसलर, वीडियो हुआ वायरल
बुधवार को दिन के 11 बजे हैं। जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष संख्या आठ में चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार के बगल में ही कुर्सी पर बैठा व्यक्ति बाजार से जांच कराने और दवा खरीदने के लिए परची लिख रहा है। यह परची लिखने वाला डॉक्टर नहीं है, जबकि तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत रखा गया काउंसलर संदीप शर्मा है। काउंसलर मरीज को परची देकर विशाल एक्सरे के सामने जांच कराकर वापस आने की बात भी कह रहा है। एक-एक करके खुलेआम कई मरीजों को अस्पताल चौराहा स्थित अपनी पैथोलॉजी में जांच करने के लिए परची थमाई। दोपहर बाद तंबाकू काउंसलर का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई।
सरकार की मंशा को ताक पर रखकर जिला अस्पताल में दवा और जांच के गोरखधंधे ने मनमानी की सारी हदें पार कर दी है। ओपीडी में अब तक चोरी छिपे मरीजों को बाजार की दवाएं लिखी जा रही थीं। चिकित्सक सेटिंग करके मोनोपोली की दवाएं बिकवाकर कमा रहे थे, लेकिन अब जिला अस्पताल में डॉक्टरों के साठगांठ करके संविदाकर्मी सरकार की मंशा को चूना लगा रहे हैं। तंबाकू काउंसर की सेटिंग मेडिसिन विभाग के सभी चिकित्सकों से बताई जा रही है। खुलेआम डॉक्टरों के बगल में बैठकर परचे पर बाजार की दवाएं लिख रहा है।
काउंसलर ने स्वयं अस्पताल चौराहा पर ही पैथोलॉजी भी खोल रखा है। मरीजों को अस्पताल में जांच न कराकर अपने पैथोलॉजी में भेजकर जांच करा रहा है। बुधवार को तंबाकू काउंसलर का चिकित्सक के बगल में बैठकर बाजार से जांच कराने और दवा खरीदने की परची लिखकर मरीजों को देने का वीडियो वायरल होने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने अफरातफरी मच गई। काउंसलर के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप अगवाल का कहना है कि तंबाकू काउंसलर न दवा लिख सकता है और न ही जांच की परची। वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। मामले में संबंधित चिकित्सक से जवाब मांगा जाएगा। मरीजों को बाजार से जांच और दवाएं लिखने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखापढ़ी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।