Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
90th Mahashivratri festival was celebrated with devotion and enthusiasm in Loharu, Bhiwani
{"_id":"698478f0c3512417fc06387c","slug":"video-90th-mahashivratri-festival-was-celebrated-with-devotion-and-enthusiasm-in-loharu-bhiwani-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के लोहारू में 90वां महाशिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के लोहारू में 90वां महाशिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया
ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र लोहारू द्वारा 90वें महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, अनुशासन एवं आध्यात्मिक वातावरण में किया। इस अवसर पर मुख्यालय माउंट आबू से आए सुरेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीवन को सुरक्षित, संतुलित एवं सफल बनाने के महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किए।
कार्यक्रम के दौरान लोहारू शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो देवीलाल चौक, भगत सिंह चौक, फरटिया रोड, रेलवे स्टेशन रोड, सूरजगढ़ रोड होते हुए ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र लोहारू पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लेकर आध्यात्मिक संदेशों का प्रचार-प्रसार किया। कार्यक्रम में महिला महाविद्यालय लोहारू की एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. निशा अपने स्टाफ एवं स्वयंसेवकों के साथ विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने राजयोग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजयोग के माध्यम से व्यक्ति मानसिक शांति, सकारात्मक सोच एवं आत्मिक सशक्तिकरण प्राप्त कर सकता है, जो आज के तनावपूर्ण जीवन में अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन बीके कमल बहन ने किया। जबकि शोभायात्रा का संचालन स्थानीय संचालिका उर्मिला बहन के सानिध्य में हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।