Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : Bhiwani DC Mahavir Kaushik again played Pandit Lakhmi Chand ragini, artist woke up
{"_id":"67e38eb388939799340bec9f","slug":"video-bhiwani-dc-mahavir-kaushik-again-played-pandit-lakhmi-chand-ragini-artist-woke-up-2025-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में डीसी महावीर कौशिक ने फिर सुनाई पंडित लख्मीचंद की रागनी, जाग उठा कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में डीसी महावीर कौशिक ने फिर सुनाई पंडित लख्मीचंद की रागनी, जाग उठा कलाकार
गांव गोलागढ़ में रात्रि ठहराव के दौरान उपायुक्त (डीसी) महावीर कौशिक ने एक बार फिर मंच संभालते हुए ग्रामीणों को पंडित लख्मीचंद की प्रसिद्ध रचना त्रिलोकी भगवान की रागनी सुनाई। डीसी के भीतर का कलाकार मंच पर अन्य कलाकारों की प्रस्तुति देखकर पुनः जाग उठा, और उन्होंने खुद माइक थामकर रागनी प्रस्तुत की।
इससे पहले भी उपायुक्त महावीर कौशिक गांव फुलपूरा में रात्रि ठहराव के दौरान रागनी गा चुके हैं, जिसे ग्रामीणों ने खूब सराहा था। मंच पर प्रस्तुति से पहले डीसी ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की जन्मभूमि भिवानी को नमन किया और फिर अपनी प्रेरणादायी रागनी प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे। डीसी की इस प्रस्तुति में हरियाणा के मशहूर लोक गायक बाली शर्मा ने भी उनका साथ दिया। जिससे माहौल और अधिक संगीतमय हो गया। ग्रामीणों ने उपायुक्त की इस अनोखी पहल की सराहना करते हुए कहा कि लोकसंस्कृति को जीवंत रखने का यह प्रयास सराहनीय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।