Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : Canal water reached Jui and Mitathal feeder of Bhiwani, supply to water tank started from today
{"_id":"67bec5ac0cb183b84601db2e","slug":"video-canal-water-reached-jui-and-mitathal-feeder-of-bhiwani-supply-to-water-tank-started-from-today","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी के जूई और मिताथल फीडर में पहुंचा नहरी पानी, जलघर टैंकों को आज से आपूर्ति शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी के जूई और मिताथल फीडर में पहुंचा नहरी पानी, जलघर टैंकों को आज से आपूर्ति शुरू
सुंदर ग्रुप की जूई और मिताथल फीडर में मंगलवार देर रात को पानी पहुंच गया। शुरूआत में डिमांड के मुकाबले केवल आधा पानी ही मिला है। सिंचाई अधिकारियों का कहना है कि धीरे-धीरे नहरों में पानी का स्तर बढ़ेगा। हालांकि विभाग ने 2150 क्यूसेक पानी की डिमांड मुख्यालय से की थी, लेकिन शुरूआत में मात्र 1250 क्यूसेक पानी ही मिला है। शहरी दायरे में पिछले एक पखवाड़े से एक दिन छोड़ एक दिन पानी की राशनिंग चल रही है।
नहरों में पानी पहुंचने के बाद वीरवार से इसकी जलघर टैंकों में आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इसके दो दिन बाद शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति मिलना भी शुरू होगी। शहरी पेयजल शाखा के कनिष्ठ अभियंता ताजदीन ने बताया कि नहर में काफी कम पानी आया है। नहर में पानी का स्तर बढ़ने के बाद ही पंपिंग कर इन्हें जलघर के टैंकों तक पहुंचाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।