Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
car and a truck collided violently on the Bawanikheda Tosham road in Bhiwani, with the truck overturning on the road
{"_id":"69a9919aa02561ff060cd66a","slug":"video-car-and-a-truck-collided-violently-on-the-bawanikheda-tosham-road-in-bhiwani-with-the-truck-overturning-on-the-road-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में बवानीखेड़ा तोशाम मार्ग पर कार व ट्रक की हुई जबरदस्त भिड़ंत, हादसे के बाद सड़क पर पलटा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में बवानीखेड़ा तोशाम मार्ग पर कार व ट्रक की हुई जबरदस्त भिड़ंत, हादसे के बाद सड़क पर पलटा ट्रक
बवानीखेड़ा से तोशाम मार्ग पर वीरवार को एक ट्रक और एक कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। दोनों की भिड़ंत के कारण कार सड़क से नीचे खेतों में जाकर पलट गई। वहीं ट्रक भी सड़क पर पलट गया। जिसके कारण बवानीखेड़ा-तोशाम मार्ग जाम हो गया। तोशाम-बवानीखेड़ा मार्ग जाम होने की वजह से वाहनों की भी लंबी कतारें लग गई। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से सड़क पर पलटे ट्रक को हटवाने का काम शुरू किया और वाहनों का जाम सुलझवाया।
जानकारी के मुताबिक ट्रक में चुना भरा हुआ था और चालक इसे राजस्थान से लेकर उत्तराखंड जा रहा था। राजस्थान से उत्तराखंड जाते समय तोशाम से बवानीखड़ा मार्ग पर ये हादसा हो गया। वहीं गाड़ी बवानीखेड़ा की तरफ से तोशाम की तरफ जा रही थी। इसी दौरान दोनों की टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में कार और ट्रक चालक को भी चोटें आई।
जिन्हें उपचार के लिए कस्बा के अस्पताल ले जाया गया। बवानीखेड़ा पुलिस थाना के एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि बवानीखेड़ा-तोशाम मार्ग पर कार-ट्रक का टक्कर हुई है। पुलिस ने हादसाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवा यातायात बहाल करा दिया है। हालांकि इस सड़क हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं हैं, क्योंकि अस्पताल से कोई रुक्का प्राप्त नहीं हुआ है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।