{"_id":"69849410017bcae4340cb188","slug":"video-car-collides-with-tree-in-bhiwani-three-people-seriously-injured-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के गांव बैरान में सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, परिवार के तीन लोग गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के गांव बैरान में सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, परिवार के तीन लोग गंभीर
गांव बैरान में बस स्टैंड के नजदीक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां अज्ञात कारणों के चलते एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार गांव फरटिया भीमा निवासी रामपाल (उम्र करीब 47 वर्ष) अपनी पत्नी प्रेम तथा भाई की लड़की साक्षी के साथ अपने बेटे की शादी के लिए सामान की खरीदारी करने हिसार गए हुए थे। खरीदारी के बाद कार से वापस लौटते समय गांव बैरान के पास अचानक कार संतुलन खो बैठी और पेड़ से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पुलिस टीम व राहगीरों की मदद से घायलों को लोहारू के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन तीनों घायलों को इलाज के लिए निजी एंबुलेंस के माध्यम से हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।