{"_id":"6a1ebc20cf1161a7a705453b","slug":"video-chaupal-organised-in-bhiwani-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: चौपाल में उठी मुंढाल को तहसील और हांसी जिले से जोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: चौपाल में उठी मुंढाल को तहसील और हांसी जिले से जोड़ने की मांग
मुंढाल खुर्द के पंचायत घर में मंगलवार को चौपाल कार्यक्रम में गांव को तहसील और जिला हांसी से जोड़ने की पुरजोर मांग उठी। ग्रामीणों ने एक सुर में कहा कि मुंढाल खुर्द, मुंढाल कलां और बांडाहेड़ी को एकजुट कर महाग्राम घोषित किया जाए और गांव में महिला कॉलेज, सरकारी अस्पताल और खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाएं मिले। इसके अलावा चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सप्ताह भर के लिए सिंचाई का पानी, बरसाती जलभराव से निजात, पर्याप्त बिजली-पानी की भी मांग रखी। चौपाल कार्यक्रम में मुंढाल खुर्द के सरपंच डॉ हर्षवीर ढुल और बांड़ाहेड़ी के सरपंच मनीष बैनीवाल मौजूद रहे। चौपाल कार्यक्रम में गांव मुंढाल खुर्द के पूर्व सरपंच महावीर जांगड़ा, सुजेंद्र मान, पूर्व सरपंच उमेद सिंह शर्मा, ऋषि जांगड़ा, रवि मुंढाल, हरेंद्र मुंढालकलां, जयवीर सिंह, सत्यवान व दयाकिशन ने कहा कि मुंढाल कभी राजनीतिक रूप से समृद्ध रहा था, मगर अब राजनीतिक उपेक्षा का शिकार हो गया है। राजनीतिक पिछड़ापन की वजह से यहां से सरकारों ने भी अब मुंह मोड़ लिया है। मुंढाल को तहसील बनाए जाने की मांग आसपास के 17 गांवों ने उठाई है। जिसका ग्राम पंचायतों की ओर से प्रस्ताव भी सौंपा जा चुका है। हांसी जिला बनने के बाद अगर मुंढाल को तहसील बनाया जाता है तो उसे हांसी से जोड़ा जाए। फिलहाल मुंढाल भिवानी तहसील के अधीन आता है। गांव में कोई बड़ा अस्पताल नहीं है, ना ही बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए कोई कॉलेज बना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।