{"_id":"6a1ead36cf1161a7a7054527","slug":"video-the-bjp-will-not-lose-after-20-25-years-but-in-2029-itself-rao-dan-singh-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा 20-25 साल बाद नहीं, 2029 में ही हारेगी : राव दानसिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा 20-25 साल बाद नहीं, 2029 में ही हारेगी : राव दानसिंह
कांग्रेस के पूर्व विधायक राव दानसिंह ने कहा कि भाजपा 20-25 साल बाद नहीं, 2029 में ही हारेगी। आज बेरोजगारी व महंगाई से हर वर्ग दुखी है। हरियाणा में बाहर के युवाओं को नौकरी दी जा रही है। भिवानी जिले के कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व विधायक राव दानसिंह मंगलवार को भिवानी पहुचे। इस दौरान उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इसके बाद प्रेस वार्ता कर राव दानसिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा का कि अब भाजपा जाने वाली है और कांग्रेस आने वाली है। सबसे पहले राव दानसिंह ने बार-बार भाजपा की जीत व कांग्रेस की हार और अभी भाजपा द्वारा 20-25 साल और सत्ता में रहने के दावे पर कहा कि अब 2029 के चुनावों में भाजपा बुरी तरह हारेगी।
आज हर वर्ग सरकार से दुखी है। महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। लोगों को पीने के पानी व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही। रावदान सिंह ने कहा कि ईडी व सीबीआई का रिमोट भाजपा के पास है। राहुल गांधी किसी से ना डरते ना थकते, वो जनता के लिए लड़ते हैं।
उन्होंने कहा कि कोई भी मुद्दा हो तो आज भाजपा में डर है कि कहीं उसे राहुल गांधी ना उठा लें। राव दानसिंह ने कहा कि हरियाणा में एचपीएससी के चेयरमैन बाहर के हैं। तभी बड़ी नौकरी बाहर के युवाओं को दी जा रही है। हरियाणा के युवाओं को केवल डी ग्रुप की नौकरी देकर बिना पर्ची व खर्ची के नौकरी देने का दावा किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।