{"_id":"69b40949ed9c9cbdf10fccd7","slug":"video-cia-ii-apprehends-two-notorious-criminals-in-bhiwani-following-an-encounter-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में सीआईए द्वितीय ने दो कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में सीआईए द्वितीय ने दो कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा
सीआईए द्वितीय भिवानी की टीम ने पड़ोसी जिलों के साथ राजस्थान तक हत्या, डकैती व लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को देख भागते समय बदमाशों की बाइक सड़क के ग्रील से टकरा गई। इस हादसे में दोनों ही आरोपियों की टांग टूट गई हैं। जिन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
भिवानी सीआईए द्वितीय के हत्थे चढ़े चरखी दादरी जिला के डोहकी गांव निवासी जोनी व अंकित महज 25 साल की उम्र के हैं। लेकिन इनकी उम्र से अधिक इनके अपराध हैं। बदमाश जोनी पर तो चरखी दादरी के साथ भिवानी व हिसार ही नहीं, राजस्थान में भी हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती व चोरी के 25 से 30 प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं अंकित पर हत्या के प्रयास सहित दो प्राथमिकी दर्ज हैं। डीएसपी अनूप कुमार ने बताया कि सीआईए द्वितीय पुलिस को सूचना मिली थी कि तोशाम बाइपास पर नहर के साथ देवसर रोड पर बाइक सवार दो बदमाश मुंह ढककर बैठे हैं। जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इस सूचना पर सीआईए द्वितीय इंचार्ज विशेष कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। तभी दोनों बदमाश भागने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक नहर की ग्रीस से टकराई और दोनों का टांगे टूट गई। डीएसपी अनूप कुमार ने बताया कि जोनी पर हत्या, लूट व डकैती के 25 से 30 प्राथमिकी दर्ज हैं। इन्होंने भिवानी जिले के गांव ढाणी माहू में रात के समय हथियार के बल पर आभूषण लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूट की वारदात में इनके तीन अन्य साथी भी शामिल थे। जिनकी तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।