सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Congress National Talent Hunt Program

भिवानी: कांग्रेस के नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम के संयोजक चांदवीर हुड्डा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Sat, 13 Dec 2025 06:17 PM IST
Congress National Talent Hunt Program
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देशभर के युवाओं को संगठनात्मक प्रक्रियाओं से जोड़ने, उनकी राजनीतिक समझ को सुदृढ़ करने और उन्हें नेतृत्व के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर टैलेंट हंट कार्यक्रम की घोषणा की है। इस संदर्भ में नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम के संयोजक चांदवीर हुड्डा ने शनिवार को भिवानी में पत्रकार वार्ता की। प्रेसवार्ता में कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी मौजूद रहे। चांदवीर हुड्डा ने कहा कि यह टैलेंट हंट केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक ऐसा सशक्त मंच है, जहां देश के हर कोने से आए युवा अपने विचार, योग्यता और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं को संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक गरिमा और कांग्रेस की मूल विचारधारा से जुडऩे का स्वर्णिम अवसर प्रदान करता है। हुड्डा ने कहा की कांग्रेस वह राजनीतिक शक्ति है जिसने भारत के संविधान की रचना में अग्रणी भूमिका निभाई, लोकतंत्र को मजबूत आधार दिया और समावेशी भारत का सपना देखा। आज जब देश कई नई चुनौतियों से गुजर रहा है, तब युवा पीढ़ी को आगे आकर गांधी, नेहरू, पटेल, आंबेडकर और इंदिरा गांधी की विरासत को आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस प्रतिभावान, ऊर्जावान, जुझारू और बौद्धिक रूप से सक्षम युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में शामिल करना चाहती है। चयनित युवाओं को पार्टी में प्रवक्ता,मीडिया पैनलिस्ट,रिसर्च कोऑर्डिनेटर,प्रचार कोऑर्डिनेटर इत्यादि के पदों पर जिम्मेदारी दी जाएगी। इसकी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यापक बनाने के लिए इसे तीन चरणों में विभाजित किया है पहले ब्लॉक एवं जिला स्तर पर आवेदन प्रक्रिया, प्रारंभिक स्क्रीनिंग एवं चयन होगा। उसके बाद प्रदेश स्तर पर लिखित परीक्षा, समूह चर्चा, व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा और अंत में राष्ट्रीय स्तर पर अंतिम चयन, पेशेवर प्रशिक्षण होगा एवं वरिष्ठ नेतृत्व के साथ संवाद का अवसर भी मिलेगा। चयनित युवाओं को युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल सहित पार्टी के विभिन्न मोर्चों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें पार्टी की नीतियों, संगठनात्मक कौशल, राजनीतिक समझ और मीडिया प्रबंधन से संबंधित विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण: दिल्ली-मथुरा रोड पर छाया घना स्मॉग, सुबह विजिबिलिटी घटी

13 Dec 2025

अलीगढ़ में नाम बदलकर किशोरी से की दोस्ती, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, करणी सेना ने किया विरोध

13 Dec 2025

Shimla: गेयटी थियेटर में फोरेंसिक सेवा निदेशालय का स्थापना समारोह आयोजित

13 Dec 2025

Video: ऊना में छाए हल्के बादल, तापमान में गिरावट

13 Dec 2025

VIDEO: झांसी में हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

13 Dec 2025
विज्ञापन

पैरा पावरलिफ्टर रोहित धनखड़ हत्याकांड; रोहतक पुलिस कार्रवाई में देरी से नाराज गांव में पंचायत, परिवार ने डीजीपी से लगाई गुहार

13 Dec 2025

ऐतिहासिक रिज मैदान पर सरस मेले में खरीदारी के लिए उमड़े लोग

13 Dec 2025
विज्ञापन

Weather News: पंजाब में घना कोहरा, तापमान में आई गिरावट, दृश्यता हुई कम

Video : बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में ऑथराइज्ड शतरंज चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते खिलाड़ी

13 Dec 2025

पंचकूला सेक्टर एक में लगी लोक अदालत

13 Dec 2025

मोगा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन

पंजाब यूनिवर्सिटी के 73वें दीक्षांत समारोह में 347 को मिली पीएचडी की उपाधि

13 Dec 2025

डीएम ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

13 Dec 2025

अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, ध्वस्त कराया गया अवैध निर्माण

13 Dec 2025

नहीं बना बिधियानी का मुख्य मार्ग ... स्थानीय लोगों ने बोया गेहूं

13 Dec 2025

कोहरे के चलते लोगों को करना पड़ा काफी दिक्कतों का सामना, धीरे चले वाहन

13 Dec 2025

बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दिया धरना

13 Dec 2025

Video : स्पोर्ट्स कॉलेज में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज

13 Dec 2025

Meerut: हॉवर्ड प्लास्टेड चर्च में भूमाफियाओं के खिलाफ ईसाई समाज ने की प्रेस वार्ता

13 Dec 2025

Video : स्पोर्ट्स कॉलेज में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज

13 Dec 2025

Video : सो रहे जिम्मेदार...परेशान हो रहे हैं नागरिक, गंदे पानी के बीच निकालने को मजबूर

13 Dec 2025

Video : स्पोर्ट्स कॉलेज में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, 3 हजार मीटर की पुरुष की रेस में हिस्सा लेते हुए

13 Dec 2025

Video : मध्यांचल निगम के गोखले मार्ग स्थित मुख्यालय में पेंशनर्स की समस्याओं पर लगी अदालत

13 Dec 2025

Video : टेढ़ी पुलिया चौराहे से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे की तरफ जाने वाले मार्ग पर डायवर्जन

13 Dec 2025

Meerut: कचहरी में आज लगी राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामले निपटाने के लिए उमड़ी भीड़

13 Dec 2025

पतंजलि नर्सरी स्कूल में दिखा उमंग, ऊर्जा और लय का अनोखा संगम, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

13 Dec 2025

शहीदों के परिजन को एक माह में दी नौकरी, एलजी बोले-देश आपके साथ

13 Dec 2025

बिना हेलमेट के बाइक चालकों का कटा चलान

13 Dec 2025

वाराणसी में अमर उजाला ने आयोजित किया भूले-बिसरे खेल, VIDEO

13 Dec 2025

बदल रहा मौसम, बना रहा छोटे बच्चों को बीमार

13 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed