Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
VIDEO: A speeding truck coming from the wrong direction on the highway in Jhansi crushed two friends riding a bike, killing them; the incident was captured on CCTV.
{"_id":"693d10ad06b3448f450a34c7","slug":"video-video-a-speeding-truck-coming-from-the-wrong-direction-on-the-highway-in-jhansi-crushed-two-friends-riding-a-bike-killing-them-the-incident-was-captured-on-cctv-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: झांसी में हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: झांसी में हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:37 PM IST
शुक्रवार दोपहर में झांसी-शिवपुरी हाईवे पर हंसराज मॉडर्न स्कूल के सामने गलत दिशा से आ रहा कंटेनर बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदते हुए भाग निकला। पाल कॉलोनी के पास लगने वाले जाम से बचने के लिए कंटेनर चालक उल्टी दिशा से वाहन लेकर जा रहा था। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर लगते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद कंटेनर समेत चालक फरार हो गया। पुलिस उसको तलाशने में जुटी है। थाना बरुआसागर के ताल रमन्ना गांव निवासी दिनेश (18) और अनिल रायकवार (20) गहरे दोस्त थे। दोनों प्राइवेट काम करते थे। एक साथ ही काम पर जाते थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को रक्सा के एक गांव में उनको काम मिला था। दिनेश अपनी बाइक से अनिल को बिठाकर रक्सा जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोपहर करीब 1:45 बजे दोनों जैसे ही झांसी-शिवपुरी हाईवे पर हंसराज मॉडर्न स्कूल से होते हुए रॉयल सिटी हाउसिंग सोसाइटी के सामने पहुंचे, शिवपुरी की ओर से एक कंटेनर उल्टी दिशा से रफ्तार में सामने आ गया। कंटेनर के सामने आ जाने से दिनेश बाइक संभाल नहीं सका। कंटेनर भी रफ्तार में था। उसने बाइक में जोरदार मार दी। अनिल और दिनेश सड़क पर जा गिरे। कंटेनर उनको रौंदता हुआ भाग निकला। आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक चालक को तलाशा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।