{"_id":"693d0ad42aa4e53ba1021e34","slug":"video-martyrs-kin-given-jobs-within-a-month-lg-says-country-is-with-you-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"शहीदों के परिजन को एक माह में दी नौकरी, एलजी बोले-देश आपके साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के परिजन को एक माह में दी नौकरी, एलजी बोले-देश आपके साथ
नौगाम थाने में 14 नवंबर की रात हुए विस्फोट में बलिदान होने वाले पुलिसकर्मियों समेत नौ लोगों के परिजन को एक माह में ही सरकारी नौकरी मिल गई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को शहीदों के परिवारों को सांत्वना देने के साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे। उपराज्यपाल ने परिवारों को भरोसा दिलाया कि वे अकेले नहीं हैं। पूरा देश उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उनकी हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।
एलजी ने शुक्रवार को लोकभवन में शहीदों के परिवारों से मुलाकात की। यह बेहद भावुक करने वाला पल था। लोकभवन से आई तस्वीरों में परिवार के सदस्यों की पीड़ा साफ झलक रही थी। नियुक्ति पत्र लेने वालों की आंखें नम दिखीं। कोई फफक कर रो रहा था तो कोई आंसू रोकने की बहुत कोशिशों के बाद भी खुद को संभाल नहीं पा रहा था। छोटे-छोटे बच्चे भी परिवार के साथ आए थे। एलजी ने बच्चों को दुलारा, बड़ों को गले लगाकर सांत्वना दी। मांओं को भरोसा दिलाया कि उनका परिवार अकेला नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।