{"_id":"693d0f9915bb524dba00d3ea","slug":"weather-news-dense-fog-in-punjab-temperature-drops-visibility-reduced-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather News: पंजाब में घना कोहरा, तापमान में आई गिरावट, दृश्यता हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: पंजाब में घना कोहरा, तापमान में आई गिरावट, दृश्यता हुई कम
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Sat, 13 Dec 2025 12:33 PM IST
Link Copied
पंजाब में घने कोहरे की आमद हो गई है। इससे तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही दृश्यता पर भी बुरा असर पड़ा है और अमृतसर में दृश्यता मात्र 100 मीटर, लुधियाना में 200 मीटर और पटियाला में 400 मीटर तक दर्ज की गई। पंजाब में 3.6 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ आदमपुर सबसे ठंडा रहा। वहीं फरीदकोट का 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को भी पंजाब के 13 जिलों में कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर व लुधियाना जिले शामिल हैं। हालांकि फिलहाल अगले छह दिन पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।