{"_id":"6865443480bf35b64b089639","slug":"video-driver-murder-in-bhiwani-2025-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: ड्राइवर की गला घोंटकर हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: ड्राइवर की गला घोंटकर हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच
जिले के गांव ललहाना में 24 साल के सचिन की हत्या का मामला है। सचिन किन्नरों की गाड़ी का ड्राइवर था और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव किराए के मकान में बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दो किन्नरों सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा करवाया गया है। आरोपी घटना के बाद फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।
चरखी दादरी जिले के हड़ौदी गांव का निवासी सचिन पिछले पांच महीनों से ललहाना गांव में किन्नरों की गाड़ी का चालक था और किराए के मकान में रहता था। मंगलवार रात को सचिन ने अपनी मां से फोन पर बात की थी, जिसमें उसने मानसिक परेशानी का जिक्र किया था। बुधवार सुबह वह अपने मकान में बिस्तर पर मृत पाया गया। पुलिस को सचिन के गले पर रस्सी से गला घोंटने के निशान मिले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।