{"_id":"685e76c4c4fd25d2eb071d2f","slug":"video-family-members-of-martyr-ramkumar-veer-chakra-honored-in-bhiwani-in-kargil-war-2025-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में कारगिल युद्ध में शहीद रामकुमार वीर चक्र के परिजनों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में कारगिल युद्ध में शहीद रामकुमार वीर चक्र के परिजनों को किया सम्मानित
कारगिल युद्ध 1999 में दुश्मन के दांत खट्टे करते हुए अपने साथियों की जान बचाकर शहीद हुए शहीद रामकुमार वीर चक्र निवासी भिवानी के परिवार को फोरएवर इन ओपस बटालियन की ओर से सम्मानित किया गया। हवलदार कुलदीप सिंह ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर शहीद की धर्मपत्नी कमला देवी, पुत्र देवेंद्र सिंह, पुत्रवधू चंद्रकला, तथा पोतियां हंसुजा व पविका उपस्थित रहीं। सभी को प्रतीक चिन्ह व प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। हवलदार कुलदीप सिंह ने कहा कि शहीद रामकुमार जैसे वीरों के परिवार को सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। बटालियन का हर जवान इस बलिदान को कभी नहीं भूल सकता। यह परिवार हमारे दिलों में बसता है। इस अवसर पर शहीद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उपस्थित बच्चों को देशभक्ति की प्रेरक कहानियां सुनाई गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।