{"_id":"69a6defb8589b311dc09bd4f","slug":"video-fire-in-bhiwani-village-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: गिगनाऊ की बणी गांव में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: गिगनाऊ की बणी गांव में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने पाया काबू
गांव गिगनाऊ की बणी में मंगलवार सायं करीब पांच बजे अचानक आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची।
डायल 112 में तैनात सहायक उप निरीक्षक जयबीर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ सिपाही अमित, स्पेशल पुलिस ऑफिसर राजकुमार व थाना लोहारु सिक्योरिटी इंचार्ज जितेंद्र भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने फायर ब्रिगेड के सहयोग से कड़ी मशक्कत करते हुए करीब चार एकड़ क्षेत्र में फैली आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा नुकसान टल गया। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर आग लगी, उसके नजदीक एक सौर ऊर्जा प्लांट व पोल्ट्री फार्म भी स्थित है। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस व फायर ब्रिगेड की तत्परता से संभावित भारी नुकसान टल गया। सहायक उप निरीक्षक जयबीर ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि इन दिनों फसल कटाई का समय चल रहा है, ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि खेतों में पानी की समुचित व्यवस्था रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।
स्थानीय लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।